नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की, ऐलनाबाद में 4 सितंबर को मनाया जाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्मोत्सव, गौशाला में होंगी विशेष तैयारियां
Ellenabad, September 3 (डॉ एम पी भार्गव): नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की… इसी जयघोष के साथ ऐलनाबाद में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।
श्री गौशाला, थाना रोड़, ऐलनाबाद की ओर से भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। गौशाला कमेटी द्वारा इस आयोजन को लेकर सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।
यह रहेगा कार्यक्रम
गौशाला प्रबंधन के अनुसार यह श्री कृष्ण का भव्य जन्मोत्सव 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को रात्रि 9:00 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री गौशाला, थाना रोड, ऐलनाबाद परिसर में आयोजित होगा।
कार्यक्रम की विशेषताएं
इस दौरान गौशाला परिसर को आकर्षक रंग बिरंगी.लाइटिंग से सजाया गया है। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं पर आधारित आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकारों द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।
कार्यक्रम के समापन पर महाभोग एवं छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा।
गौशाला कमेटी के सदस्यों ने समस्त शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार पधारकर इस दिव्य एवं भक्तिमय आयोजन की शोभा बढ़ाएं और भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त करें।
