Rampur: अखिल भारतीय मुस्लिम महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फ़रहत अली खान ने कहा की आज़म का बेहद क़रीबी आसिम राजा जो कि सपा नगर अध्यक्ष है रामपुर में आजकल तालिबानी भाषा में फरमान जारी कर रहा कि कोई भी हिन्दू आज़म खान का मित्र बेटा या बेटी नहीं हो सकते।
आसिम राजा को रिश्ते तय करने का अधिकार किसने दिया जबकि सुना है आज़म खान रिश्तों का बहुत सम्मान करते हैं।
तत्कालीन ज़िला अध्यक्ष सपा अति सम्मानित व्यक्ति वीरेंद्र गाेयल आज़म खान के सहपाठी कई मुकदमों में जेल और बुरे समय से साथ रहे हैं।
उनके ऐसे मज़बूत साथी हैं जिन के व्यक्तित्व पर कोई उंगली नहीं उठा सकता उनको आसिम ने मानसिक बीमार (पागल ) घोषित करते हुए
वह एक गणमान्य वरिष्ठ हिन्दू हैं।
वहीं दूसरी ओर मुँह बोली बेटी जो की पिता समान आज़म खान को दिल से मानने वाली हैं अति सम्मानित महिला हमेशा हर समय आज़म और उनके परिवार के साथ खड़ी रही हैं।
एक जानी मानी महिला हैं आदरणीय एकता कौशिक इस बेटी के लिए यह कहते हुए अपमान किया कि उनकी कोई बेटी नहीं है बस दो बेटे हैं।
यह भारत की बेटी का अपमान है क्यों कि वो भी हिंदू ही हैं।
और आज़म मुसलमान।
ऐसा ही एक दलित परिवार का बेटा जिसने खून से खत वा हिंदू होकर रोज़ा रखा जिसकी मासूम बेटी ने आज़म की रिहाई के लिए अल्लाह से मुरादे मांगी।बस कुसूर इतना था तिलक लगाता था नाम विक्की राज एडवोकेट को तिलक लगाने की सज़ा यह दी के पार्टी से निकाल पूरे उत्तर प्रदेश के दलितों का अपमान किया।
क्या अब भी हिंदू रामपुर सपा का साथ देंगे।
आसिम राजा कभी भी नमस्कार का जवाब नमस्कार बोलकर नहीं देता आदाब बोलता है। यह नमस्कार का अपमान है हिंदू समाज को सपा के चाल चरित्र और चेहरे को पहचानना होगा।
मै मुस्लिम महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिम राजा पर घोर आपत्ति जताता हूं और जनता से पूछना चाहता हूं कि आसिम राजा और इस जैसे तालिबानी लोगों पर कैसे शिकंजा कसा जायेगा।
गंभीरता से चिंतन और मंथन करने की जरूरत है।
