मोदीनगर के गांव रोरी में निशुल्क मेडिकल कैंप, ग्रामीणों की जांच कर बांटी गई दवाइयां

Modinagar: गांव रोरी में ग्रामीणों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में आधुनिक मशीनों के माध्यम से ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई और बीमार पाए गए लोगों को आवश्यक दवाइयां निशुल्क वितरित की गईं। डॉक्टर रुचि अग्रवाल ने ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के लिए जरूरी सावधानियों और स्वास्थ्य संबंधी सूत्र बताए। उनके सहयोगी दिनेश बेरवाल और रुकेश ने मरीजों को विभिन्न बीमारियों के लक्षणों तथा दवाओं के सेवन की जानकारी दी।

बाबा परमेन्द्र आर्य ने बताया कि गांव-गांव निशुल्क मेडिकल कैंप लगाने का कार्य कैप्टन बलजीत सिंह दहिया (रिटायर्ड) के प्रयासों से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कैप्टन दहिया हरियाणा में भी बड़ी संख्या में ऐसे मेडिकल कैंप आयोजित कराते हैं। कैंप के आयोजन में सहयोग के लिए डॉक्टर रुचि अग्रवाल, दिनेश बेरवाल, रुकेश और कैप्टन बलजीत सिंह दहिया को बाबा परमेन्द्र आर्य ने श्योराण खाप का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस दौरान पहलवान विपिन राठी, दादा राम नारायण, मनोज कुमार सहित अन्य लोगों का भी सहयोग रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.