मेरे कार्यकाल में सेवानिवृत कर्मचारियों का पूर्ण भुगतान होगा: पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा

बदायूं पालिका में सेवानिवृत्त कर्मचारी का सम्मान, शरीफ अहमद को शॉल-स्मृति चिन्ह देकर किया विदा

Budaun: नगर पालिका में सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा की अध्यक्षता में किया गया। समारोह में सेवानिवृत्त हुए मानचित्रकार शरीफ अहमद को फूलमाला, शॉल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्हें 19 लाख 3 हजार 475 रुपये का भुगतान भी किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए पालिकाध्यक्ष फात्मा रजा ने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआत है। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारी को परिवार और दोस्तों के साथ अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करने की सलाह दी। साथ ही तनावमुक्त रहने, स्वास्थ्य का ध्यान रखने और नियमित रूप से योग करने की बात कही।

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि व्यक्ति को सेवानिवृत्ति के बाद भी खुशहाल और स्वस्थ जीवन जीने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि उनके कार्यकाल में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के सभी देयकों का पूर्ण भुगतान कराया जाएगा।

समारोह के दौरान शरीफ अहमद ने पालिका में अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने पालिका में मिली सेवाओं और सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यहां काम करने के दौरान उन्हें कई महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए, जिन्हें वे हमेशा याद रखेंगे।

कार्यक्रम में कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, नवैद इकबाल गनी, रजनेश चंद्र, लवी, राजेंद्र सिंह, विनोद सोनकर, सुमित सिंह, महेश बाबू, इमरान, गजेंद्र समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.