मेधावी प्रतियोगिता परीक्षा संपन्न, होनहारों का हुआ सम्मान

सोनभद्र। घोरावल विकास खंड के संकुल क्षेत्र करसोता, न्याय पंचायत लहास में संकुल स्तरीय मेधावी परीक्षा का आयोजन 31 अगस्त 2026 को किया गया। परीक्षा में कक्षा 3, 5, 6 एवं 8 के प्रतिभागी विद्यालयों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कक्षा 3 में प्राथमिक विद्यालय मधका की गायत्री, कक्षा 5 में प्राथमिक विद्यालय बरबसपुर के रविशंकर, कक्षा 6 में उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलवारी की आरती मौर्या तथा कक्षा 8 में उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलवारी की रुकसार ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। परीक्षा के उपरांत संकुल प्रद्युम्न द्वारा मेधावी बच्चों सहित प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा उन्हें कॉपी और पेन वितरित किए गए। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में शैक्षिक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.