Ellenabad, August 30 (एम पी भार्गव): ऐलनाबाद की अनाज मंडी में रविवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। पावन संत बाबा ब्रह्मदास जी के सत्संग में हरियाणा, पंजाब और राजस्थान सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से पूरा पंडाल खचाखच भर गया।
सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था जो पूरे दिन यानी शाम तक निरंतर चलता रहा जनसैलाब भी निरंतर बढ़ता रहा में , सत्संग के दौरान बाबा ब्रह्मदास जी ने अपनी अमृतमयी वाणी से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक एवं धार्मिक संदेश दिया अपने संदेश में संत श्री ने नशा प्रवृति , देश सेवा , समाज सेवा पर्यावरण एवं भक्ति के बारे विस्तार से प्रभु प्रेमियों को समझाया श्रद्धालुओं ने मधुर प्रवचनों को सुनकर श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए और पूरे आयोजन स्थल पर अलौकिक धार्मिक वातावरण छा गया।

सेवा में जुटे रहे सेवादार, विशाल लंगर का आयोजन
सत्संग के साथ-साथ श्रद्धालुओं के लिए विशाल लंगर का भी भव्य आयोजन किया गया था। लंगर व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए बड़ी संख्या में सेवादार तन-मन से जुटे रहे। सेवादारों ने पूरी सेवा भावना और समर्पण के साथ श्रद्धालुओं को भोजन परोसने से लेकर अन्य सभी व्यवस्थाएं संभालीं।
श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए आयोजन स्थल पर विशाल पंडाल तैयार किया गया था, जिसमें पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग बैठने की विशेष व्यवस्था की गई थी। हजारों की भीड़ के बावजूद सेवादारों की सक्रियता से सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चलती रहीं।
यह धार्मिक आयोजन भक्ति, श्रद्धा और सेवा का सुंदर संगम बनकर सामने आया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने सत्संग सुनकर और लंगर प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाया।
