ईद-ए-मिलाद (बारावफात) पर्व पर कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए मजिस्ट्रेट तैनात

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जुलूस एवं जलसों को सकुशल संपन्न कराने तथा शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के दिए निर्देश

Rampur: जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि 26 अगस्त 2026 को ईद-ए-मिलाद (बारावफात) पर्व के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में अधिकारियों की ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में लगाई गई है। उन्होंने सभी तैनात मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि अपने-अपने थाना क्षेत्रों में निर्धारित समय पर निकलने वाले जुलूस एवं आयोजित होने वाले जलसों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए मौके पर उपस्थित रहकर शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराएं।

जिलाधिकारी ने बताया कि थाना सिविल लाइन में तहसीलदार सदर रणवीर सिंह, थाना कोतवाली में खण्ड विकास अधिकारी चमरौआ प्रमोद सिंह, थाना गंज में जिला कृषि अधिकारी कुलदीप सिंह राणा, थाना स्वार में खण्ड विकास अधिकारी स्वार नरेंद्र गंगवार, थाना टांडा में तहसीलदार टांडा निश्चय कुमार, थाना आजीमनगर में खण्ड विकास अधिकारी सैदनगर अमित कुमार, थाना मिलक खानम में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खण्ड उदयपाल सिंह, थाना बिलासपुर में तहसीलदार बिलासपुर शिव कुमार शर्मा, थाना खजुरिया में चकबंदी अधिकारी बिलासपुर चरण सिंह विमल, थाना केमरी में अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत नीरज रस्तोगी, थाना भोट में खण्ड विकास अधिकारी बिलासपुर राजेश कुमार, थाना मिलक में नायब तहसीलदार मिलक हरीश चन्द्र जोशी, थाना शहजादनगर में खण्ड विकास अधिकारी मिलक शैलेंद्र सिंह, थाना पटवाई में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव खड़ायत, थाना शाहबाद में तहसीलदार शाहबाद अमित कुमार सिंह, थाना सैफनी में खण्ड विकास अधिकारी शाहबाद धीरेन्द्र पाल चौहान तथा महिला थाना में जिला प्रोबेशन अधिकारी ईरा आर्य को मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है।

उन्होंने निर्देशित किया कि सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट के दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। पुलिस अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए क्षेत्र में भ्रमणशील रहें तथा संवेदनशील स्थानों एवं धार्मिक स्थलों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखें। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा प्रारंभ न होने पाए और निर्धारित मार्ग एवं कार्यक्रमों के संबंध में पूर्व से जारी निर्देशों का पालन हो। जिलाधिकारी ने कहा कि असामाजिक एवं अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए। जुलूस एवं भीड़ के दौरान किसी भी व्यक्ति द्वारा अव्यवस्था उत्पन्न करने का प्रयास किए जाने पर तत्काल नियमानुसार कार्रवाई की जाए। सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी दशा में शस्त्रों का प्रदर्शन न हो तथा अवैध शस्त्र लेकर चलने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत जारी निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराएं। सभी उपजिलाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में शांति व्यवस्था के प्रभारी रहेंगे तथा कार्यक्रम स्थलों एवं जुलूसों के लिए आवश्यकतानुसार अधीनस्थ अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित करेंगे।

विद्युत, अग्निशमन एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश
जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल, रामपुर को पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अग्निशमन अधिकारी को आकस्मिक अग्निकांड एवं अन्य आपात स्थिति के दृष्टिगत सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण रखने को कहा गया है।

समस्त अधिशासी अधिकारियों, नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में निकलने वाले जुलूसों के निर्धारित मार्गों एवं कार्यक्रम स्थलों पर समय से पहले समुचित साफ-सफाई, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम रहेगा सक्रिय
जिलाधिकारी ने बताया कि ईद-ए-मिलाद (बारावफात) पर्व के दौरान संबंधित अधिकारियों से समन्वय एवं संवाद तथा जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए कलेक्ट्रेट स्थित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 8445161506, 9068302632 एवं 0595-2350404 तथा व्हाट्सऐप नंबर 9045299525 हैं।

कंट्रोल रूम में प्राप्त होने वाली शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण के लिए अवर अभियंता सिंचाई कावेन्द्र की ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्व के दौरान प्राप्त होने वाली सूचनाओं एवं शिकायतों का तत्परता से संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.