भाजपाईयों ने मनाई महाराजा सुलहदेव की जयंती, जिलाध्यक्ष भी रहे मौजूद

बदायूँ। प्राचीन काल में कौशल देश की दूसरी राजधानी श्रावस्ती के सम्राट, महान योद्धा, प्रजा पालक एवं वीर शिरोमणि महाराजा सुहेलदेव की जयंती के अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष व बिल्सी विधायक हरीश शाक्य के डीएम रोड स्थित कैंप कार्यालय व भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने उनके चित्र पर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा व विधायक बिल्सी हरीश शाक्य ने कहा भाजपा सरकार उन महापुरुषों की स्मृति मिटने नहीं देगी, जिन्होंने भारत की रक्षा-सुरक्षा और सामाजिक जीवन को ऊपर उठाने में योगदान दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराज सुहेलदेव पर पांच रुपये मूल्य का डाक टिकट जारी करके उनको सम्मान देने का कार्य किया है। माँ भारती के सम्मान के लिए संघर्ष करने वाले महाराज सुहेलदेव का स्मरण आज पार्टी के कार्यकर्ता देश भर में कर रहे हैं।

जिला संयोजक पिछड़ा मोर्चा धीरज पटेल ने भी विचार रखे।

इस मौके पर दिवाकर वर्मा, राजू प्रजापति, अचल शर्मा, अरुण पटेल, नरेंद्र शर्मा, पीयूष साहू, देवेन्द्र वर्मा और सचिन वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.