रामपुर में अर्बन मलेरिया फाइलेरिया कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव संपन्न, फैसल खान बने जिलाध्यक्ष

Rampur: अर्बन मलेरिया फाइलेरिया कर्मचारी संघ का वार्षिक चुनाव मंगलवार को जिला मलेरिया अधिकारी कार्यालय परिसर में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी नरेंद्र पाल सिंह, जिला अध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन, जनपद शाखा रामपुर तथा उपचुनाव अधिकारी परवेज अहमद खान की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया पूरी कराई गई।

चुनाव में संघ के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। फैसल खान को जिला अध्यक्ष, राजवीर सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रघुवीर शरण को जिला मंत्री तथा राहुल कटारिया को संप्रेक्षक चुना गया।

22 सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में लिया हिस्सा

संघ में कुल 32 सदस्य हैं, जिनमें से करीब 22 सदस्यों ने चुनाव प्रक्रिया में भागीदारी की। चुनाव के दौरान चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य के जिला मंत्री हरिओम सिंह सहित अमर आदिवासी, उमेश, अनवर, अब्दुल बासित खान, महिपाल सिंह, इशरत अली खान, विजयपाल सिंह, अरुण कुमार, हरदयाल और दिलशाद अली समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

दिलशाद अली पाशा बने संघ के संरक्षक

चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यकारिणी ने दिलशाद अली पाशा को संघ का संरक्षक घोषित किया। इसके बाद चुनाव अधिकारी एनपी सिंह ने निर्विरोध निर्वाचित चारों पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के साथ ही चुनाव अधिकारी ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने की घोषणा की। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संघ के कर्मचारियों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.