रॉकिंग स्टार यश ने हिंदी और इंडियन कल्चर के लिए अपने रिस्पेक्ट से जीते दिल

इंडिया के सबसे लव्ड स्टार्स में से एक रॉकिंग स्टार यश ने एक बार फिर अपनी ह्यूमिलिटी और अलग-अलग लैंग्वेजेज़ और कल्चर्स के लिए रिस्पेक्ट से सबका दिल जीत लिया। अपनी अपकमिंग फिल्म “टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स” को प्रमोट करने के लिए जब यश “आप की अदालत” में पहुंचे, तो बातचीत शुरू करने से पहले ही उन्होंने एक ऐसा हार्टफेल्ट मैसेज दिया, जो उनकी ग्राउंडेड पर्सनैलिटी और हर जगह की लैंग्वेज और कल्चर को रिस्पेक्ट करने की सोच को दिखाता है।

कुर्सी पर विराजमान होने से पहले यश ने हाथ जोड़कर ऑडियंस से कहा, “मेरा हिंदी में अगर कुछ प्रॉब्लम हो तो माफ कीजिए। कोशिश जरूर करूंगा, क्योंकि मेरा मानना है कि कहीं पर भी जाओ, उस लैंग्वेज और कल्चर को रिस्पेक्ट करना चाहिए। पूरे दिल से कोशिश करता हूं, कुछ गलती हो तो माफ कीजिए।”

यश का यह सिंपल और हार्टफेल्ट मैसेज उनकी ग्राउंडेड नेचर को बखूबी दिखाता है। एक्टर का मानना है कि जब भी आप किसी दूसरी जगह पर जाएं, तो वहां की लैंग्वेज और कल्चर को रिस्पेक्ट करना चाहिए। हिंदी में बात करने की पूरी कोशिश करने की बात कहते हुए यश ने जिस तरह ऑडियंस से पहले ही माफी मांग ली, उसने उनकी ह्यूमिलिटी को और भी खास बना दिया।

यश के लिए फैन्स से कनेक्ट करना सिर्फ फिल्मों तक लिमिटेड नहीं है। उनके लिए फैन्स की लैंग्वेज, कल्चर और सेंटिमेंट्स का रिस्पेक्ट करना भी उतना ही जरूरी है। उनका यह जेस्चर एक बार फिर दिखाता है कि सुपरस्टार बनने के बाद भी उनकी सिंप्लिसिटी और लोगों के लिए रिस्पेक्ट आज भी बरकरार है।

“टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स” का निर्माण KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस ने किया है। कर्नाटक में फिल्म का डिस्ट्रीब्यूशन भी दोनों प्रोडक्शन हाउसेज करेंगे, जो इंडियन सिनेमा की सबसे एम्बिशियस थिएट्रिकल डिस्ट्रीब्यूशन स्ट्रैटेजीज़ में से एक है।

गीतु मोहनदास द्वारा लिखित और डायरेक्टेड यह फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट की गई है और कन्नड़, हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज होगी।

वेंकट के. नारायण और यश द्वारा KVN प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के बैनर्स तले प्रोड्यूस की गई इस फिल्म में यश लीड रोल में हैं। फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी इम्पॉर्टेंट रोल्स में नजर आएंगी।

“टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स” 26 अगस्त 2026 को वर्ल्डवाइड थिएटर्स में रिलीज होगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.