Badaun: दिनांक 13/08/2026 दिन बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता दिवस के मौक़े पर युवा सद्भावना मंच बदायूँ एवं आदर्श युवा मंच के तत्वाधान में एक प्रोग्राम झंडा मेरी शान का आयोजन अल्फारिया हॉस्पिटल मे किया गया।
प्रोग्राम की शरुआत डॉक्टर इत्तेहाद आलम डायरेक्टर अल्फारिया हॉस्पिटल द्वारा की गई । डॉक्टर इत्तेहाद आलम ने बताया की। आज हम सब यहाँ अपने देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एकत्रित हुए हैँ यह दिन हमारे लिए केवल उत्सव का दिन नहीं बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके बलिदानों को नमन करने का दिन है।जिनके संघर्ष और त्याग के कारण आज हम स्वतन्त्र भारत मे सांस ले रहे हैँ।वा स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
प्रोग्राम मे डॉक्टर संजीदा आलम ने सायराना अंदाज में कहा की ना हिन्दू बनकर लड़ेंगे , ना मुसलमान बनकर लड़ेंगे, हम सब इस मिट्टी के बेटे हैँ। हम सब हिन्दुस्तानी बनकर लड़ेंगे ।तिरंगा हमारी शान है। भारत हमारी जान है। इसके सम्मान के लिए हर हिन्दुस्तानी कुर्बान है।
प्रोग्राम मे डॉक्टर राबिया शकील ने कहा की अगर हम अपने काम को ईमानदारी से करें किसी जरूरतमंद की मदद करें ,कानून का सम्मान करें, अपने आसपास साफ सफाई रखें बच्चों को शिक्षित करें, और आपस में भाई चारा बनाये रखें तो ये भी एक सच्ची देश भक्ति है।
प्रोग्राम मे फरिया आलम ने कहा की-
सरहद पर जो खड़े हैँ वो देश की शान है ।
उनकी वजह से सुरक्षित हिन्दुस्तान है।
सलाम है उन वीरों जवानो को बार बार,
जिनके हौसले से तिरंगा लहराता हर बार।
प्रोग्राम मे मोहम्मद शादाब अंसारी ने कहा की स्वतन्त्रता दिवस के मौक़े पर भारत को बनाने का संकल्प ले जहाँ हर बच्चा पड़ सके ,हर यूवा आगे बड़ सके, हर महिला सुरक्षित महसूस करे ,हर गरीव को सम्मान मिलें और नागरिक को अपने अधिकारों के साथ अपने कर्तव्यों को भी समझे।
प्रोग्राम मे यूवा सद्भावना मंच के अध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया की 15 अगस्त 1947 को हमारा देश अंग्रेजी शासन की गुलामी से आज़ाद हुआ इस आज़ादी के पीछे लाखों देशवासियों का संघर्ष, त्याग और बलिदान छिपा है ।
अंत मे यूवा सद्भावना मंच के उपाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया की इसे सुनें
भारत को 15 अगस्त, 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। आज हम जो स्वतंत्र हैं, वह कई बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों के कारण ही संभव हो पाया है। हमें अपने महान देश के नागरिक होने पर गर्व होना चाहिए। आइए हम सब मिलकर अपने देश को एकजुट और मजबूत बनाए रखने के लिए काम करें।
इस प्रोग्राम मे इसराइल अली ,जावेद अख्तर , डॉक्टर गुलाम मुस्तफा , डॉक्टर विकास भगेल , आसिफ अब्बासी , वसीम , कंचन, सीता , सबा, जोयना, याकूब, आरिश अली, सोनू मौर्य, रूबी, खुसनाज़, नौशाद अली , अमिरूल,ज़ैद्, ओमप्रकाश राजपूत, आदि लोग मौजूद रहे।
