लल्लू प्रसाद बने चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला मंत्री

• जिला कमेटी का विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दिलाई गई शपथ

  • रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ

रॉबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ जनपद सोनभद्र की बैठक एवं स्वागत समारोह का आयोजन 13 अगस्त 2026 को लोक निर्माण विभाग सभागार, संघ भवन रॉबर्ट्सगंज में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महासंघ के जिला अध्यक्ष राजाराम दुबे ने की। इस दौरान नवनियुक्त जिला मंत्री लल्लू प्रसाद का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष क्रांति सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगों को लेकर संगठन निरंतर संघर्ष करता रहेगा और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर प्रभावी प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में जिला कमेटी का विस्तार करते हुए गोपाल जी को जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, कमलेश कुमार भारती को जिला प्रभारी, श्रीमती शिवा को जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ, छोटेलाल को जिला उपाध्यक्ष, नंद कुमार शर्मा को जिला संगठन मंत्री, कन्हैया कुमार को सह संगठन मंत्री, मुन्नू प्रसाद को संयुक्त मंत्री तथा जय सिंह को प्रचार मंत्री मनोनीत किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश रावत एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश चौधरी ने पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। जिला अध्यक्ष राजाराम दुबे एवं जिला उपाध्यक्ष उमेश चौबे ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मंत्रोच्चार के साथ पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। जिला कोषाध्यक्ष बृजेश श्रीवास्तव ने संगठन के आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। समापन पर कर्मचारियों ने “कर्मचारी एकता जिंदाबाद” के नारों के साथ संगठन की एकजुटता का संकल्प लिया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.