रामपुर जेल में आज़म खान से मुलाकात के बाद शिवपाल यादव का बयान:-

Rampur. रामपुर जेल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात के बाद सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर जौहर यूनिवर्सिटी के साथ गलत करने वाले छोटे कर्मचारी से लेकर बड़े अधिकारी तक किसी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए पूरी समाजवादी पार्टी एकजुट है।

शिवपाल यादव ने कहा कि आजम खान ने जेल में उनसे कहा है कि वह पूरे प्रदेश में घूमकर समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए काम करें। गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि जिसे भी इस संबंध में बात करनी है, वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से बात करे।

 

उन्होंने कहा कि Gen G और छात्रों ने सरकार का अहंकार दूर कर दिया है। जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए सभी छात्रों का साथ लिया जाएगा, चाहे वे Gen G से जुड़े हों या किसी अन्य वर्ग से।

आजम खान की जेल में स्थिति को लेकर शिवपाल यादव ने आरोप लगाया कि उन्हें तकलीफ में रखा जा रहा है और जमीन पर लेटने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने दवाइयों और जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। शिवपाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उसे अंधी, बहरी, भ्रष्ट और बेईमान सरकार करार दिया।

शिवपाल यादव ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी भाजपा को हराकर उत्तर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि आजम खान समाजवादी पार्टी से नाराज नहीं हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.