शैक्षिक भ्रमण में सूरजकुंड शिल्प मेले की संस्कृति को जाना

सिकंदराबाद – सोमवार को जेएस कॉलेज के बीएड संकाय की छात्राओं ने हरियाणा के फरीदाबाद में आयोजित सूरजकुंड शिल्प मेले का लुफ्त उठाया। यहां छात्रों ने विभिन्न परंपराओं के साथ संस्कृति, कला, शिल्प, संगीत, नृत्य आदि का अनुभव प्राप्त किया। आपको बताते चले कि सूरजकुंड मेला हर वर्ष फरीदाबाद में आयोजित किया जाता है। यह दुनिया का सबसे लोकप्रिय और सबसे बड़े मेलों में शुमार है।रंगों की छटा, संगीत की गति और त्रुटिहीन शिल्प कौशल इस आकर्षक मेले के सार को बखूबी दर्शाते हैं। यह किसी त्यौहार से कम नहीं मनाया जाता है, इसके पीछे का मुख्य उद्देश्य हमारे देश में स्थानीय कारीगरों की प्रतिभा और संस्कृति को बढ़ावा देना है। शैक्षिक भ्रमण में गीता शेखावत, अलका चौधरी, मयंक सक्सेना, अंजलि सिंह, संगीता रानी, लुबना, रोशन परवीन सहित
बीएड संकाय की छात्राए रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.