रामपुर में प्रबंधक-शिक्षक सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, शिक्षक विधायक डॉ. हरी सिंह ढिल्लो को मिला व्यापक समर्थन
Rampur: आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत जनपद रामपुर के उत्सव पैलेस में भव्य प्रबंधक-शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में उत्तर प्रदेश सरकार के मा. कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री*धर्मपाल सिंह* मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यमंत्री बलदेव औलख ने की।
सम्मेलन में जनपद के विभिन्न विद्यालयों से बड़ी संख्या में प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों ने सहभागिता की और भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एवं वर्तमान शिक्षक विधायक डॉ. हरी सिंह ढिल्लो के प्रति अपना समर्थन व्यक्त करते हुए उन्हें पुनः भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया।
अपने संबोधन में शिक्षक विधायक डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिक्षकों के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार द्वारा शिक्षकों को प्रदान की गई कैशलेस चिकित्सा सुविधा के लिए उन्होंने शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि अपने पिछले साढ़े पांच वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने सदन के भीतर और बाहर शिक्षकों, प्रबंधकों एवं विद्यालयों की समस्याओं को निरंतर उठाया तथा उनके समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी शिक्षकों एवं शिक्षा जगत के हितों की आवाज पूरी मजबूती के साथ सदन में उठाते रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राज्यमंत्री बलदेव औलख ने कहा कि डॉ. हरी सिंह ढिल्लो ने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षकों के हित में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। उन्होंने उपस्थित शिक्षकों से डॉ. ढिल्लो को पुनः ऐतिहासिक मतों से विजयी बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता एवं शिक्षक इस चुनाव को उत्सव की तरह मनाकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने वाले प्रत्याशी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो को भारी मतों से विजयी बनाना आवश्यक है। उन्होंने सभी शिक्षकों एवं प्रबंधकों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी राजा वर्मा, पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश पाल, सदस्य विधान परिषद डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, विधायक शफीक अंसारी,विधायक राजबाला,विधायक आकाश सक्सेना तथा सदस्य विधान परिषद एवं चुनाव संयोजक कुँवर महाराज सिंह ने भी डॉ. हरी सिंह ढिल्लो के पक्ष में मतदान एवं समर्थन की अपील की।
कार्यक्रम का धन्यवाद एवं समापन करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने मुख्य अतिथि, मंचासीन पदाधिकारियों तथा सम्मेलन में उपस्थित सभी प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम और मंच की संपूर्ण व्यवस्था जिला संयोजक जिला उपाध्यक्ष विकास दीक्षित ने की।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जगपाल सिंह यादव ने किया।
ये भी रहे उपस्थित
सम्मेलन में जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, महिला आयोग सदस्य सुनीता सैनी, पूर्व विधायक बीना भारद्वाज, पूर्व विधायक यूसुफ अली, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, चेयरमैन दीक्षा गंगवार, जिला संयोजक विकास दीक्षित, जिला सह-संयोजक देवेंद्र ढिल्लो, ब्लॉक प्रमुख श्रीमती अर्चना गंगवार, ब्लॉक प्रमुख कुलवंत औलख, ब्लॉक प्रमुख मोहित सैनी,अपना दल के जिला अध्यक्ष धनवीर चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी मोहन लोधी,जिला मीडिया प्रभारी आकाश सक्सैना, प्रदीप गुप्ता,अर्जुन रस्तोगी, रविंद्र सिंह रवि विधानसभा संयोजक आशीष गंगवार, विधानसभा संयोजक, नेमचंद्र वर्मा, विधानसभा संयोजक श्रीपाल, विधानसभा संयोजक सतनाम सिंह, विधानसभा संयोजक पंकज लोधी एवं भाजपा नेता स्व. लखविन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
