16 अगस्त को रामपुर आएंगे AAP यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष, तैयारियों को लेकर ज़िला कार्यालय पर हुई बैठक 

Rampur: आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष के 16 अगस्त को रामपुर आगमन और प्रस्तावित युवा बैठक की तैयारियों को लेकर रामपुर आम आदमी पार्टी के ज़िला कार्यालय पर यूथ विंग की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में 16 अगस्त को होने वाली युवा बैठक को सफल बनाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान अधिक से अधिक युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने, वार्ड एवं विधानसभा स्तर पर संपर्क अभियान चलाने तथा कार्यक्रम में अनुशासन और बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

इस मौके पर युवा ज़िलाध्यक्ष अंसब नज़ील ने कहा की युवा देश की रीढ़ है औऱ इस मुल्क की सियासत को युवाओ की बेहद ज़रूरत है इस देश के युवाओं को राजनीत में आगे आकर हर गरीब, मज़लूम की मदद का ज़रिया बनना एहम ज़िम्मेदारी है।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल ख़ान लाला ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा और रोजगार जैसे गंभीर सवालों से जूझ रहा है। ऐसे समय में युवाओं को अपनी आवाज़ मज़बूती से उठाने के लिए आगे आना होगा। उन्होंने कहा कि 16 अगस्त का कार्यक्रम सिर्फ़ एक बैठक नहीं, बल्कि रामपुर में युवा संगठन को और मज़बूत करने तथा बड़ी संख्या में युवाओं को आम आदमी पार्टी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। बैठक में पदाधिकारियो औऱ कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में युवाओं से संपर्क करें और 16 अगस्त के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। बैठक में यूथ विंग ज़िलाध्यक्ष अंसब नज़ील, ज़िला उपाध्यक्ष एहतेशाम जमील खां, ज़िला उपाध्यक्ष अल्तमश खां,ज़िला महासचिव साईम हुसैन खां, ज़िला सचिव शहवार खां, ज़ाकिर अली, अलमास खां, राजीव दिवाकर, अलमास खां, आलम सैफ़ी, रहमत अली,मीडिया प्रभारी अब्दुल समद,सोशल मीडिया प्रभारी अरहम खां,कोषाध्यक्ष वासिफ खां,सह-सचिव हर्ष जोहरी, तसलीम खां,तालिब नजम,मोहम्मद सरफ़राज़,कार्यकारिणी सदस्य रिज़वान,वाहिद, काशिफ खां, महेश सैनी, आदित्य शर्मा, मुकेश यादव आदि मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.