थाना टांडा पुलिस की तत्परता से नदी में कूद रही महिला की बचाई गई जान

रामपुर उप निरीशक मनोज कुमार हमराही राहुल कुमार के साथ चौकी सैदनगर क्षेत्र मे देखरेख शान्ति व्यवस्था व गश्त में मामूर थे । जब उप निरीषक हमराही के साथ गश्त करते हुए कोसी नदी पुल लालपुर थाना टाण्डा पर पहुँचे तो देखा कि एक महिला पुल पर खडी है, पुल से नदी में कूदने का प्रयास कर रही है। यह देखकर तत्काल उप निरीषक मनोज कुमार द्वारा फुर्ती दिखाकर महिला को पकड़कर कूदने से रोका गया एवं पुल से नीचे उतारा गया।

महिला से पूछताछ की गयी तो उसके द्वारा बताया गया कि वह ग्राम नरपतनगर थाना स्वार जिला रामपुर की निवासी है। महिला से इस कृत्य का कारण पूछा गया तो बताया कि मेरा आज मेरी देवरानी के साथ झगडा हो गया था इसी बात से नाराज होकर मै गुस्से मे अपने घर से निकलकर नदी में कूदने के लिये आ गयी थी। महिला का फुफेरा भाई भी महिला की तलाश करते हुये पुलिस चैक पोस्ट लालपुर पर आ गया, जिससे घटना के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो बताया कि उसका अपनी देवरानी से बच्चो – बच्चो को लेकर विवाद होने पर घर से निकल गई। जिसकी जानकारी मिलने पर तत्काल मोटरसाईकिल से उसको तालाश करने के लिये हम निकल आये।

महिला को उसके फुफेरे भाई के साथ थाना टाण्डा लाकर मिशन शक्ति केन्द्र पर बैठाकर महिला उप निरीषक आराधना तोमर द्वारा काउंसलिग की गयी। महिला को सकुशल उसके परिजनो के सुपुर्द किया गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.