जिगना पुलिस ने चोरी की बाइक और 7 मोबाइल के साथ दो शातिर चोरों को दबोचा

Mirzapur: अपराध एवं वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जिगना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल और 7 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर जनपद में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 8 अगस्त 2026 को थाना जिगना पुलिस टीम ने सघन वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बिहसड़ा क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सूरज विश्वकर्मा (19) पुत्र स्व. राजू विश्वकर्मा निवासी कुशहा, थाना जिगना और संतोष कुमार (19) पुत्र अशोक बिन्द निवासी रेहड़ा चुंगी, थाना विंध्याचल के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल और 07 मोबाइल फोन बरामद हुए। मामले में थाना जिगना में मु0अ0सं0-203/2026, धारा 317(2), 317(4), 317(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। दोनों आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया।

संतोष का आपराधिक इतिहास

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी संतोष कुमार के खिलाफ पहले से भी मामले दर्ज हैं। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0-223/2024, धारा 379, 411 भादवि, थाना जीआरपी प्रयागराज तथा मु0अ0सं0-582/2024, धारा 305(सी), 317(2) बीएनएस, थाना जीआरपी प्रयागराज में अभियोग पंजीकृत है।

पुलिस टीम

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उप निरीक्षक अभिषेक सिंह, उप निरीक्षक रामाश्रय सिंह समेत थाना जिगना की पुलिस टीम शामिल रही।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.