ऐलनाबाद 06 अगस्त (एम पी भार्गव): आज सीएमआरजे. राजकीय महाविद्यालय, मीठी सुरेरां एलेनाबाद में प्राचार्य डा सज्जन कुमार के निर्देशन में कार्यकारी प्राचार्या प्रो. कुलजीत कौर की अध्यक्षता व नशा मुक्त इंचार्ज डा. साधा सिंह,माई भारत पोर्टल इंचार्ज प्रो. प्रवीण अग्रवाल व एनएसएस प्रभारी सुभाष चंद्र के संयुक्त संयोजन में लोक भवन हरियाणा की ओर से जारी पत्र के अंतर्गत “ नशा मुक्त युवा- विकसित भारत अभियान” पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह कार्यक्रम नशा विरोधी जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित किया। इसमें देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के वक्तव्य को सुना गया।
तत्पश्चात कार्यकारी प्राचार्या ने अपने संबोधन में कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन गंभीर सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और शारीरिक समस्याओं का कारण बनता है। इससे निपटने के लिए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 15 अगस्त 2020 को नशा मुक्त भारत अभियान शुरू किया।नशे की लत की समस्या यह है कि एक बार जब व्यक्ति अपने नशे पर नियंत्रण खो देता है, तो इसके लक्षण और संकेत अधिकाधिक स्पष्ट होने लगते हैं। जैसे-जैसे नशा उनके जीवन के हर क्षेत्र पर हावी होता जाता है, उनका व्यवहार अधिक लापरवाह, बेपरवाह और असावधान हो जाता है। नशाखोरी व्यक्ति से नशा करने या न करने का ‘विकल्प’ छीन लेती है।
विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। महाविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी डा. जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि आज का कार्यक्रम महाविद्यालय की नशा मुक्ति के प्रति प्रतिबद्धता तथा विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता विकसित करने के प्रयासों को दर्शाता है। इस मौके पर प्रो. कुलजीत कौर, डा. सुगन सिंह, प्रो. सुरेश कुमारी, डा. साधा सिंह, डा. जोगिन्द्र सिंह, प्रो. प्रवीण अग्रवाल, प्रो. सावन कुमार, प्रो. राजवीर सिंह,प्रो.अक्षय कुमार,प्रो यशवंत, प्रो सुभाष चंद्र, प्रो. सुमित सौरव, प्रो. आर्यन यादव,डा.पूजा, ओमप्रकाश,वेद सिंह, नंदलाल,विनोद, रमेश कुमार, मोहित व पंकज ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
