मीरजापुर: NDPS एक्ट के वांछित आरोपी चन्द्रमणी पाण्डेय उर्फ डब्लू पाण्डेय गिरफ्तार, न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल

  • रिपोर्ट- मंजय वर्मा

Mirzapur: पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मीरजापुर पुलिस को एक और सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत इनामी, गैंगस्टर, जिलाबदर, वारंटी और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना पड़री पुलिस ने मु0अ0सं0-79/2026 में दर्ज धारा 8/20/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त चन्द्रमणी पाण्डेय उर्फ डब्लू पाण्डेय को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को उपनिरीक्षक श्यामजीत यादव (चौकी प्रभारी पैडापुर) ने अपनी पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए अभियुक्त चन्द्रमणी पाण्डेय उर्फ डब्लू पाण्डेय, पुत्र स्वर्गीय देवीशंकर पाण्डेय, निवासी ग्राम भटेवरा कलना, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

मीरजापुर पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.