पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ हुआ वृहद पौधारोपण

• खंड विकास अधिकारी ने पौधे लगाकर संरक्षण का दिया संदेश, ग्रामीणों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील

सोनभद्र। पर्यावरण बैंक के संकल्पित वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत पेट्राही स्थित ग्राम पंचायत भवन परिसर में वृहद स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी राबर्ट्सगंज लालजी शुक्ला ने पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत की और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल प्रकृति की धरोहर ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार हैं। यदि कोई व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित कर देता है, तो वही वृक्ष कई पीढ़ियों तक जीवनदायी सुरक्षा और स्वच्छ पर्यावरण प्रदान करता है।

खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधारोपण ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी पंचायत प्रवीण कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी पार्थ राज सिंह, देवानंद पाठक, सुनील तिवारी, मंगरु प्रसाद, गणेश जी, प्रभाकर सिंह, संगीता विश्वकर्मा, राजाराम दुबे, क्रांति सिंह, राकेश चौधरी, भीम सिंह, अभिषेक मिश्रा सहित ग्राम पंचायत के अनेक जनप्रतिनिधि, कर्मचारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.