Rampur: आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार प्रदेश प्रभारी संजय सिंह, यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना, प्रदेश प्रवक्ता फ़ैसल खान लाला एवं ज़िलाध्यक्ष अंसार अहमद की संस्तुति पर आज रामपुर आम आदमी पार्टी यूथ विंग की ज़िला कमेटी की आधिकारिक घोषणा की जाती है।
नई ज़िला कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आशा है कि सभी साथी पार्टी की नीतियों, संगठन के विस्तार, युवाओं के अधिकारों तथा जनहित के मुद्दों पर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
यह ज़िला कमेटी संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने, अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने तथा रामपुर में जनसेवा और जनसंघर्ष को नई गति देने का कार्य करेगी।
हम सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा करते हैं कि वे पूरी ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे तथा पार्टी के संगठन को और अधिक सशक्त बनाएँगे।
सभी साथियों को पुनः हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ।
