Rampur: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी अनिल कुमार सिंह से की शिष्टाचार भेंट, कर्मचारियों की सुरक्षा का मिला भरोसा

रामपुर में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपद शाखा के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने नवागत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत करते हुए उन्हें परिषद का अवकाश कैलेंडर, प्रतीक चिन्ह तथा धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता दर्पण भेंट स्वरूप प्रदान किया।

भेंट वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में निर्भीक होकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस विभाग की जिम्मेदारी है और इस दायित्व का निष्पक्ष रूप से निर्वहन किया जाएगा।

एसपी ने यह भी कहा कि यदि किसी कर्मचारी को किसी प्रकार की समस्या या सुरक्षा संबंधी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वह सीधे उनसे संपर्क कर सकता है। पुलिस विभाग हर संभव सहयोग प्रदान करेगा।

यह शिष्टाचार भेंट राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, रामपुर के जिला अध्यक्ष पंडित राम बाबू शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुराद खान, जिला उपाध्यक्ष बरकत अली, गौरव सक्सेना, जिला संयुक्त मंत्री अमित कुमार केवट तथा जिला मीडिया प्रभारी मोहम्मद जुहेब सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

प्रतिनिधिमंडल ने नवागत पुलिस अधीक्षक को उनके नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की कामना की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.