तीन मामलों में वांछित आरोपी सीआईए ऐलनाबाद के हत्थे चढ़ा, थाना पुलिस को सौंपा ।

Ellenabad, August 4 ( एम पी भार्गव ): जिले में अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस को एक और सफलता मिली है। टीम ने चोरी तथा मादक पदार्थ से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर संबंधित थाना पुलिस के हवाले कर दिया।जानकारी के अनुसार सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गुप्त सूचना और तकनीकी सहायता के आधार पर कार्रवाई करते हुए अशोक कुमार पुत्र रोशन लाल निवासी वार्ड नंबर 15, ऐलनाबाद को काबू किया। आरोपी काफी समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था और उसके खिलाफ चोरी एवं मादक पदार्थ अधिनियम से संबंधित कुल तीन मामले दर्ज बताए गए हैं।

पुलिस टीम ने आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक पूछताछ की तथा आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए उसे ऐलनाबाद थाना पुलिस के हवाले कर दिया। अब थाना पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामलों में अन्य तथ्यों की भी जांच करेगी।जिला पुलिस का कहना है कि अपराधियों, नशा तस्करों और कानून से फरार आरोपियों के खिलाफ विशेष अभियान लगातार जारी है। ऐसे तत्वों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें नियमित रूप से छापेमारी और गश्त कर रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.