मोदीनगर: गाय मामले में महिलाओं से अभद्रता, हिन्दू रक्षा दल की नेत्री सपना अग्रवाल पर FIR दर्ज

  • रिपोर्ट: जितेन्द्र ठाकुर

मोदीनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। कल गाय से जुड़े एक मामले में संदिग्ध समझकर महिलाओं के साथ की गई अभद्रता और मारपीट के मामले में पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

​पीड़ित महिलाओं की शिकायत और वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद, मोदीनगर थाना पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी और ‘हिन्दू रक्षा दल’ की विधानसभा अध्यक्ष सपना अग्रवाल समेत उनके सहयोगियों के खिलाफ नामजद एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है।

​मामले की गंभीरता को देखते हुए आलाधिकारियों के स्पष्ट आदेश जारी किए गए हैं। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने पीड़िता महिलाओं को न्याय दिलाने का पूरा भरोसा दिया है और आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि कानून को हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

नोट: यह मामला दर्ज शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर से संबंधित है। आरोपों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और किसी भी आरोपी की दोषसिद्धि न्यायालय के निर्णय पर निर्भर करेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.