मोदीनगर के बुढ़ाना गांव में लाखों की चोरी, किसान परिवार की मेहनत की कमाई पर चोरों का हाथ साफ; क्षेत्र में बढ़ते अपराध से दहशत।

  • रिपोर्ट: जितेंद्र ठाकुर

Ghaziabad: मोदीनगर स्थित बुढ़ाना गांव में चोरों ने एक किसान परिवार के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। रविवार देर रात अज्ञात बदमाश घर में घुसे और अलमारी व लॉकर के ताले तोड़कर करीब दो लाख रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। सुबह परिवार की नींद खुली तो घर के दरवाजे खुले मिले और सामान बिखरा पड़ा था।

सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पीड़ित परिवार ने निवाड़ी रोड चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। एक दिन पहले आदर्श नगर में चेन स्नैचिंग की घटना भी हुई थी। ग्रामीणों ने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.