जिले की सभी तहसीलों में 01 अगस्त को आयोजित होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस।

Rampur: निर्धारित रोस्टर के अनुसार 1 अगस्त, 2026 को जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता में मिलक तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त तहसील स्वार में मुख्य विकास अधिकारी गुलाब चंद्र, तहसील सदर में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व आनंद कुमार सिंह एवं तहसील बिलासपुर में अपर जिलाधिकारी प्रशासन डॉ. नितिन मदान संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करेंगे।

शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को जनपद की प्रत्येक तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रातः 10: बजे से अपराध 2: बजे तक किया जाता है। इस दौरान आमजन अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कर उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण करा सकते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.