Rampur: पुलिस अधीक्षक रामपुर ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों के टर्नआउट, अनुशासन और अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन परिसर स्थित भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय और परिवहन शाखा सहित विभिन्न इकाइयों का निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर की साफ-सफाई और उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया।

एसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए रखने, स्वच्छता सुनिश्चित करने तथा सभी सुविधाओं के सुचारु संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस लाइन में अनुशासन और कार्यकुशलता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर भी मौजूद रहे और उन्होंने पुलिस अधीक्षक को विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
