श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा (भारत) ने सर्वेश कुमार शर्मा को बनाया मुरादाबाद मंडल का मीडिया प्रभारी

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खां

Rampur: श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा (भारत) ने संगठन के विस्तार और जनसंपर्क को मजबूत करने की दिशा में अहम निर्णय लेते हुए जनपद रामपुर निवासी सर्वेश कुमार शर्मा को मुरादाबाद मंडल का मीडिया प्रभारी मनोनीत किया है। यह नियुक्ति संगठन के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. संजय कुमार झा की सहमति तथा प्रदेश अध्यक्ष जे. डी. शर्मा की अनुशंसा पर की गई।

जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, सर्वेश कुमार शर्मा संगठन की नीतियों, सामाजिक गतिविधियों और जनहित के कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि वह अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए समाज हित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

नवनियुक्त मीडिया प्रभारी सर्वेश कुमार शर्मा ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन की विचारधारा और सामाजिक कार्यों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

श्री मैथिल ब्राह्मण महासभा (भारत) के पदाधिकारियों एवं समाज के लोगों ने सर्वेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मुरादाबाद मंडल में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज हित के कार्यों को नई गति मिलेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.