- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
Rampur: उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ़ हारुन खा मोहल्ला सतून संघ नई बस्ती में शन्नु के 7 वर्षी बेटे अब्दुल करीम जिस का बारिश के दौरान खुले नाले में डूब जाने का देर रात तक सुराग नहीं लग सका है उस के घर पहुंचे।
बाकर अली खां उर्फ़ हारुन खां और प्रदेश कांग्रेस( युवा) उपाध्यक्ष अर्सलान अली खान ने शन्नु और उसके घर वालों के बहते आंसू पोछते हुए कहा कि जो भी मुमकिन होगा कांग्रेस पार्टी और हम उसके लिए तैयार है।
बाकर अली खां ने पत्रकारों को दिये बयान में कहा है पानी में डूबने वाले बच्चे की जिम्मेदार नगर पालिका अध्यक्ष सना मामून और उनके पति है।
बाकर अली खां ने कहा है अगर अध्यक्ष सना मामून चाहती तो यह सड़क बनती और नाला खुला मैदान नहीं बनते मगर नगर पालिका परिषद में पैसे की बंदरबांट चल रही है। अध्यक्ष ने अपनी सीट भाजपा को थाली में सजाकर दे दी है इस लिए शहर के विकास के नाम पर धोखा और फरेब किया जा रहा है। अवाम को बेवकूफ बनाया जा रहा है।
कहा कि अगर अध्यक्ष चाहती तो वह सड़क को बनवा सकती थीं मगर उनहें भाजपा के मिशन को बढ़ावा देने से फुर्सत मिले तो वह शहर के लिए कुछ सोचें।
हारून खां ने कहा है अगर समय रहते अध्यक्ष सना मामून ने टूटी सड़कें तामीर नहीं कराईं और खुले नालों की सफ़ाई करा कर उनहें ढका नहीं गया तो फिर कोई और भी अनहोनी वारदात हो सकती है उसकी भी ज़िम्मेदार अध्यक्ष सना मामून होंगी।
उनहोंने कहा कि अध्यक्ष पति मामून शाह को शर्म आना चाहिए कि जो वह झूठी शान शौकत बनाकर घूम फिर रहे हैं। किया मामून के पास इस बात का जवाब है जिस बात पर जनता ने उन्हेंने वोट दिया उस पर खरे उतरे ?
हारुन खां ने जिला प्रशासन से मांग की है कि डूबने वाले बच्चे के परिवार को 10 लाख का मुआवजा दे और इस पूरे प्रकरण की जांच करने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। अगर जलद ही कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस अध्यक्ष नगर पालिका और जिला प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी।
नोट: नगर पालिका अध्यक्ष और अन्य संबंधित पक्षों पर लगाए गए आरोप कांग्रेस नेताओं के बयान पर आधारित हैं। इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
