मोदीनगर तहसील में शौचालय मरम्मत कार्य अधूरा, अधिवक्ताओं ने जताई नाराजगी।

  • रिपोर्ट: जीतेन्द्र ठाकुर

Modinagar: मोदीनगर तहसील परिसर में शौचालय की मरम्मत का कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा होने के कारण अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कई महीने पहले शुरू हुआ मरम्मत कार्य अब तक पूरा नहीं हो सका है, जिससे तहसील आने वाले लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसील परिसर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अपने विभिन्न प्रशासनिक और न्यायिक कार्यों के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में शौचालय बंद होने के कारण महिलाओं, बुजुर्गों और दूर-दराज से आने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है।

स्थानीय अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि शौचालय की मरम्मत का कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं किया गया है।

अधिवक्ताओं ने प्रशासन से मांग की है कि शौचालय की मरम्मत का कार्य प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा कराया जाए, ताकि आम नागरिकों और अधिवक्ताओं को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। उनका कहना है कि तहसील जैसी महत्वपूर्ण सरकारी संस्था में बुनियादी सुविधाओं का सुचारु रूप से उपलब्ध होना आवश्यक है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.