रामपुर में बारिश ने खोली नगर पालिका की तैयारियों की पोल, जलभराव से सड़कें बनीं तालाब

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान 

Rampur: शहर में हुई बारिश के बाद नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर सवाल उठने लगे हैं। कई इलाकों में जलभराव होने से सड़कें तालाब जैसी नजर आईं, जिससे आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह पानी भर जाने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बारिश से पहले नालों और नालियों की समय पर सफाई नहीं कराई गई। इसके चलते बारिश का पानी निकासी न होने से सड़कों और रिहायशी क्षेत्रों में जमा हो गया। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी कदम नहीं उठाए जाते।

नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से जलभराव वाले क्षेत्रों में तत्काल पानी निकासी की व्यवस्था करने, बंद नालों की सफाई कराने और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए नियमित ड्रेनेज सिस्टम की निगरानी सुनिश्चित करने की मांग की है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.