डीएम व एसएसपी ने लोकसभा चुनाव एवं शुक्रवार नमाज के दृष्टिगत किया पैदल मार्च

बुलन्दशहर – शुक्रवार को जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव एवं शुक्रवार नमाज के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस-फोर्स के साथ क्षेत्र के ऊपर कोट में पैदल भ्रमण किया तथा अपील की गयी कि शांति एवं कानून व्यवस्था, सांप्रदायिक सौहार्द बनाये रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। असामाजिक तत्वों तथा किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों के बारे में तत्काल पुलिस सूचित करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद व क्षेत्राधिकारी नगर विकास प्रताप सिंह चौहान मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.