73वें स्थापना दिवस पर भारतीय मजदूर संघ ने किया ध्वजारोहण

  • रघुराज सिंह संवाददाता

बीजपुर(सोनभद्र)। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) का 73वां स्थापना दिवस एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित ठेंगड़ी भवन में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बीएमएस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ध्वजारोहण कर संगठन के संस्थापकों को नमन किया और श्रमिक हितों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में संगठन के नारे और राष्ट्रभक्ति के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।

कार्यक्रम में बीएमएस अध्यक्ष राकेश राय एवं महामंत्री एस.एन. पाठक सहित अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। ध्वजारोहण के बाद आयोजित बैठक में वक्ताओं ने संगठन की विचारधारा, श्रमिक अधिकारों और संगठन को मजबूत बनाने पर अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.