वादी के खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 1,49,500/ रुपये में से 96,000/- धनराशि थाना साइबर क्राइम द्वारा वापस दिलवायी गयी
- रिपोर्ट: शाहबाज़ खां
रामपुर के आवेदक द्वारा शिकायत दर्ज करायी गयी कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढाने का झांसा देकर सम्बन्ध में की थी। पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राईम उत्तर प्रदेश द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत साइबर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के क्रम में अनिल कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक, अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर(नोडल ऑफिसर साईबर अपराध) के कुशल नेतृत्व में प्रकरण में थाना साइबर क्राइम द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए खाते से अज्ञात व्यक्ति द्वारा क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ₹1,49,500/- में से 96,000/- धनराशि थाना साइबर क्राइम द्वारा वापस दिलवायी गयी। बरामदगी एवं सराहनीय कार्य के लिए आवेदक द्वारा आभार प्रकट किया गया । निश्चित ही थाना साइबर क्राइम की इस कार्यवाही से जनता के मन में रामपुर पुलिस के प्रति विश्वास सदृढ हुआ है।
आवेदक को यह भी बताया गया है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर, आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें एवं किसी के कहने पर अपने मोबाइल फोन में कोई संदिग्ध (Suspicious) ऐप डाउनलोड न करें। साइबर फ्राड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल आनलाईन बेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराये ।
- बरामदगी
₹96,000/- - जांच अधिकारी/बरामदगी करने वाली टीम-
1- संजय कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक थाना साइबर क्राइम
2- देवेन्द्र कुमार थाना साइबर क्राइम ।
3- रेशमपाल थाना साइबर क्राइम ।
