- रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन
बदायूं: जिलाधिकारी अवनीश राय ने कांवड़ यात्रा-2026 की तैयारियों के दृष्टिगत कछला गंगा घाट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं, जिससे कांवड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने अधिकारियों के साथ कांवड मार्ग बदायूँ से कासगंज बार्डर और बरेली बॉर्डर तक का निरीक्षण भी किया।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी श्रावण मास में 30 जुलाई, 2026 से प्रारंभ होने वाली कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने घाट के दोनों छोरों का निरीक्षण कर विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा आपात स्थिति में जारी कंट्रोल रूम नंबरों का उपयोग करें तथा प्रशासन का सहयोग करते हुए सुरक्षित एवं व्यवस्थित कांवड़ यात्रा को सफल बनाने में सहभागिता निभाएं। इस अवसर पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
- राजस्व वसूली बढ़ाए, लक्ष्यों को करें प्राप्त
बदायूं : 20 जुलाई। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में सोमवार को कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की मासिक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को राजस्व वसूली को बढ़ाने तथा कार्य योजना बनाकर परस्पर विभागीय समन्वय से लक्ष्यों को प्राप्त करने के निर्देश दिए।
अपर जिलाधिकारी ने बैठक के दौरान स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन, वाणिज्य कर जीएसटी, आबकारी, परिवहन कर, विद्युत, नगर निकाय, मुख्य कर आदि की जून 2026 तक लक्ष्य के सापेक्ष प्राप्ति की समीक्षा की गई। उन्होंने विभिन्न तहसीलों से संबंधित जनपद के 10 बड़े बकायदारों से की गई वसूली की भी समीक्षा की।

समीक्षा के दौरान पाया गया की वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष में जून तक की उपलब्धि में वाणिज्य कर जीएसटी की क्रमिक उपलब्धि 38.63 प्रतिशत, स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन की 85.78 प्रतिशत, आबकारी की 96.51 प्रतिशत, परिवहन कर 110.64 प्रतिशत, विद्युत देय 50.24 प्रतिशत, नगर निकाय 94.74 प्रतिशत, मुख्य देय 106.15 प्रतिशत, विविध देय 75.28 प्रतिशत कार्मिक उपलब्धि रही। इस अवसर पर संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
