रामपुर। जनपद रामपुर के नवागत पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने विधिवत अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार संभालने के बाद पुलिस महकमे के अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर तथा जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) ने पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
बताया जा रहा है कि शनिवार देर रात अनिल कुमार सिंह रामपुर पहुंचे और उन्होंने तत्परता के साथ अपना कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने जिले की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था से संबंधित आवश्यक जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।
पुलिस विभाग को उम्मीद है कि नए पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा तथा अपराध नियंत्रण और जनसुनवाई को प्राथमिकता दी जाएगी।
