ऐलनाबाद, 17जुलाई (एम पी भार्गव): आज सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में गाँव मीठी सुरेरां के सरपंच सत्य नारायण बशीर ने गर्मी के मौसम को देखते हुए एक वाटर कूलर भेंट किया। महाविद्यालय प्राचार्य डा.सज्जन कुमार ने तथा बाकी स्टाफ सदस्यों ने उनका धन्यवाद किया। प्राचार्य ने बताया कि सरपंच सत्यनारायण इस महाविद्यालय के साथ दिल से जुड़े हुए हैं इससे पहले भी उन्होंने महाविद्यालय में विभिन्न कार्य अपने स्तर पर करवाए हैं। पानी की कमी को देखते हुए उन्होंने ट्यूबेल लगवाया और प्रांगण में पाइपलाइन बिछाने का कार्य अपनी देख रेख में करवाया इसके इलावा रक्तदान शिविर का आयोजन, पौधारोपण, बच्चों के लिए प्रोत्साहन राशि आदि कार्यों में योगदान दिया है।
सरपंच सत्यनारायण ने कहा कि यह महाविद्यालय ऐलनाबाद क्षेत्र का एकमात्र सरकारी महाविद्यालय है शिक्षा के इस मंदिर में हमारी पीढ़ियाँ शिक्षा ग्रहण करती हैं।इसलिए किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान करवाना हमारा दायित्व है।और मैं इस महाविद्यालय की सेवा में सदैव तत्पर रहूँगा।महाविद्यालय के जन संपर्क अधिकारी ने बताया कि इस समय कालेज में बीए, बीकॉम व बीएससी के द्वितीय और तृतीय वर्ष के साथ स्नातकोत्तर एमए हिंदी के प्रथम और द्वितीय वर्ष के दाखिले जारी हैं। बीए बीकॉम और बीएससी प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मेरिट सूची 22 जुलाई को जारी होगी।
इस अवसर पर ऐलनाबाद सरपंच एसोसिएशन के प्रधान नथूराम बरावड, शंकरलाल जड़िया प्रतिनिधि काशी का बास,राजेन्द्र ख्यालिया सरपंच प्रतिनिधि बेरवाला खुर्द के साथ महाविधालय के स्टाफ सदस्य प्रो. कुलजीत कौर, डा. सुगन सिंह, प्रो. सुरेश कुमारी, डा. साधा सिंह, डा. जोगिन्द्र सिंह, प्रो. सावन कुमार,प्रो. राजेश,प्रो. अशोक कुमार, प्रो. राजवीर सिंह,प्रो.अक्षय कुमार,प्रो यशवंत, प्रो सुभाष चंद्र, प्रो. सुमित सौरव, प्रो. आर्यन यादव, डा. कविता चौधरी व डा.पूजा ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
