गाजियाबाद पुलिस का भ्रष्टाचार पर बड़ा एक्शन, 5 पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज 

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत बड़ी कार्रवाई की है। फीडबैक सेल पर मिली शिकायतों और नागरिकों की नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के आधार पर पांच पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इनमें कौशांबी थाने के मुख्य आरक्षी दिनेश कुमार और शालीमार गार्डन थाने के मुख्य आरक्षी मकसूद खान को निलंबित कर दिया गया। वहीं ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में नंदग्राम थाने के उपनिरीक्षक प्रभाकर सिंह और इंदिरापुरम थाने के उपनिरीक्षक सुखवीर सिंह को भी निलंबित किया गया है। इसके अलावा मुख्य आरक्षी मोहम्मद आदिल का रिजर्व पुलिस लाइन में तबादला किया गया है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर संचालित फीडबैक सेल लगातार नागरिकों से पुलिस के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर सुझाव ले रही है। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति आगे भी सख्ती से जारी रहेगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.