- रिपोर्ट: इंतज़ार हुसैन
बदायूं जनपद में रविवार को वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 का शुभारंभ किया जाएगा। यह कार्यक्रम ग्राम वनकोटा के निकट गंगा एक्सप्रेसवे के 174.3 किलोमीटर पर चिह्नित भूमि पर आयोजित होगा, जहां बड़े स्तर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान मौजूद रहेंगी।

इस अवसर पर सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, एमएलसी प्रतिनिधि शारदेंदु पाठक, नोडल अधिकारी एवं राज्य आयुक्त (जीएसटी) नितिन बंसल, जिलाधिकारी अवनीश राय सहित प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ग्रामवासी भी कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वृहद वृक्षारोपण महायज्ञ का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना, हरित क्षेत्र का विस्तार करना और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान जनभागीदारी के साथ व्यापक स्तर पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा।
