शिक्षकों को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

घोरावल(सोनभद्र)। घोरावल तहसील सभागार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं अन्य विभागीय योजनाओं के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान प्रदेश के शिक्षकों को योजना की शुरुआत पर बधाई देते हुए इसे उनके स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी आशीष त्रिपाठी ने कहा कि यह योजना शिक्षकों और उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में सरकार का सराहनीय प्रयास है। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने कहा कि योजना से शिक्षकों को उपचार के दौरान आर्थिक चिंता से राहत मिलेगी और वे अधिक निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकेंगे। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं तथा शिक्षकगण, अधिकारीगण एवं जनप्रतिनिधिगण शामिल रहे।

बता दें कि योजना के तहत प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिजनों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें नियमित शिक्षकों के साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के पात्र कार्मिकों को भी शामिल किया गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.