कार सवार दो युवक 528 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार ।

ऐलनाबाद, 7 जुलाई (एम पी भार्गव): सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कार सवार दो युवकों को करीब डेढ़ लाख रुपए 528 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्याम सुंदर पुत्र शंकर दास व सही राम पुत्र पूर्ण राम निवासियान आड़ासर तहसील डूंगरगढ़ जिला बीकानेर, राजस्थान के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान गांव कर्मशाला से होते हुए गांव मिठनपुरा की तरफ जा रहे थी । इसी दौरान पुलिस की गाड़ी के आगे स्विफ्ट कार गांव मिठनपुरा की तरफ जाती दिखाई थी। कार सवार युवकों ने पीछे पुलिस की गाड़ी को देख कार को भगाने का प्रयास करने लगे शक के आधार पर पुलिस पार्टी ने कार का पीछा कर रुकने का ईशारा किया तो कार चालक ने कार वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया तो कार अचानक बंद हो गई ।

कार में सवार दोनों युवकों को मौके पर ही काबू कर राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी लेने पर कार के डैशबोर्ड में सफेद रंग के पॉलिथीन में लिपटी 528 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। सीआईए प्रभारी ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।

रिमांड के दौरान उनसे गहन पूछताछ कर अफीम तस्करी से जुड़े नेटवर्क, सप्लाई चेन तथा इस अवैध कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान की जाएगी, ताकि उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.