10 ग्राम 270 मिलीग्राम हेरोइन सहित युवक गिरफ्तार

ऐलनाबाद, 4 जुलाई( एम पी भार्गव): पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण के निर्देशानुसार सिरसा पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 ग्राम 270 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है।

एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान जसविंद्र उर्फ फिंडा पुत्र बिल्लू सिंह निवासी गांव बड़ागुढा जिला सिरसा के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव बड़ागुढा क्षेत्र में मौजूद थी।

इसी दौरान सामाने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर वहां से निकलने का प्रयास किया तो पुलिस पार्टी ने शक के आधार पर उक्त युवक को काबू कर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 10 ग्राम 270 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।

बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बड़ागुढा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच बड़ागुढा थाना पुलिस को सौंप दी है।

सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान उससे गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान की जाएगी तथा उनके विरुद्ध भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.