थाना हलिया पुलिस द्वारा नाबालिग के साथ दुष्कर्म के अभियोग से सम्बन्धित 01 बाल अपचारी सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
- रिपोर्ट: मंजय वर्मा
थाना हलिया जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 30.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्त के विरूद्ध वादिनी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई। उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना हलिया पर मु0अ0सं0-81/2026 धारा 65(1),351(3),352 बीएनएस, ¾(2) पॉक्सो एक्ट व 3(2)v,3(1)द,3(1)ध एस.सी.एस.टी. एक्ट पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी करने हेतु थाना प्रभारी हलिया को निर्देश दिये गये ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना हलिया पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में आज दिनांकः 03.07.2026 को थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव मय पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आया।
अभियुक्त इस्लाम मोहम्मद पुत्र सहाबुद्दीन निवासी बैधा थाना हलिया जनपद मीरजापुर व 01 नफर बाल अपचारी को अन्तर्गत धारा 65(1),351(3),352,64 बीएनएस, ¾(2) पॉक्सो एक्ट व 3(2)v,3(1)द,3(1)ध एस.सी.एस.टी. एक्ट में गिरफ्तार/हिरासत मे लेकर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल/बाल सुधार गृह भेजा गया ।
