घर से सोना-चांदी के आभूषण व नगदी चोरी की वारदात सुलझी, तीन आरोपी गिरफ्तार ।

ऐलनाबाद, 3 जुलाई(एम पी भार्गव): ऐलनाबाद थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 03 ऐलनाबाद स्थित एक घर में हुई सोना-चांदी के आभूषण एवं नगदी चोरी की वारदात को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए ऐलनाबाद थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रगट सिंह ने बताया कि ऐलनाबाद निवासी रामप्रताप पुत्र बनवारी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की वह बीती 10 नंवबर 2025 को मेरे माता-पिता मेरे से मिलने गुरुग्राम आए हए थे। घर के सभी कमरों तथा मुख्य गेट पर ताले लगाए गए थे।

14 नंवबर 2025 को शाम करीब 4 बजे वापस लौटने पर घर के कमरों के ताले टूटे मिले तथा अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 4 सोना की अंगूठी, एक सोना की बाली, एक सोना सिक्का, एक सोना की टोपस, एक सोना की नथ, तीन जोडी पाजेब चांदी की, 9 चांदी के सिक्के, एक चांदी का नारियल, एक चांदी की कटोरी, दो चांदी के नोट तथा एक लाख रुपए नकद चोरी पाए गए।

पीड़ित की शिकायत पर ऐलनाबाद थाना में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों विष्णु उर्फ साहिल पुत्र राजकुमार व मोहित उर्फ मोनू पुत्र नरेन्द्र निवासियांन वार्ड नंबर 02 ऐलनाबाद, वीरसिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव रावतसर जिला हनुमानगढ़ को उधम सिंह चौक ऐलनाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

मामले की जांच जारी है जांच के दौरान चोरी की घटना में संलिप्त एक अन्य आरोपी की पहचान कर ली गई है, जिसे गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर चोरीशुदा सामान बरामद किया जाएगा ।गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेजा जाएगा ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.