- रिपोर्ट: शहबाज़ खान
रामपुर। समाजवादी पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए एडवोकेट काशिफ कामरान को पार्टी के विधि प्रकोष्ठ का रामपुर जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं संस्थापक सदस्य मोहम्मद आजम खान की स्वीकृति तथा पार्टी के जिलाध्यक्ष अजय सागर की संस्तुति पर की गई है। काशिफ कामरान, जो रामपुर के बंगला गाथा क्षेत्र के निवासी हैं, अब जिले में विधि प्रकोष्ठ की गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे।

पार्टी नेतृत्व ने उनसे अपेक्षा जताई है कि वे विधि प्रकोष्ठ को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे तथा संगठन की नीतियों को आगे बढ़ाते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने काशिफ कामरान को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में रामपुर में समाजवादी पार्टी का विधि प्रकोष्ठ और अधिक सशक्त होगा।
