थाना पटवाई:-गोली मारकर डंपर चालक की हत्या कर देने के अभियोग का वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर 2 जिन्दा कारतूस, नाल मे फंसा हुआ एक खोखा कारतूस व एक मोटर साईकिल बरामद

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर मे 29.06.2026 को वादी की लिखित तहरीर बावत अभियुक्तगण द्वारा वादी के पुत्र के सिर में गोली मारकर भाग जाना जिससे वादी के पुत्र की मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में थाना पटवाई पर मु0अ0सं0- 157/2026, धारा- 103(1)/3(5) बीएनएस बनाम अभियुक्तगण 1. विनोद पुत्र जागन, 2. योगेश, 3. मुनेश पुत्रगण हरदयाल निवासीगण ग्राम नवाबनगर थाना पटवाई जनपद रामपुर पंजीकृत किया गया था । पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक,के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शाहबाद के निर्देशन में थाना पटवाई पुलिस द्वारा गश्त/चैकिंग के दौरान जोलपुर रोड पर निर्माणाधीन सोना पुल के पास संदिग्ध बाइक चालक को रोकने का प्रयास किया गया । मोटरसाइकिल चालक कच्चे रास्ते से बाइक लेकर भागने लगा एवं बाइक स्लिप होकर गिर गया । जिसके द्वारा स्वंय को पुलिस से घिरता देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गयी । थाना पटवाई पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करने पर अभियुक्त योगेश पुत्र हरदयाल नि0 ग्राम नवाबनगर थाना पटवाई रामपुर के दाहिनें पैर मे गोली लगी । थाना पटवाई पुलिस द्वारा घायल अभियुक्त को उचित उपचार हेतु जिला अस्पताल भिजवाया गया । अभियुक्त के कब्जे से एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर तथा एक नाल में फसा खोखा कारतूस, 2 जिन्दा कारतूस एवं घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद हुई । पुलिस मुठभेड़/बरामदगी के आधार पर थाना पटवाई पर मु0अ0स0-158/26 धारा-109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम योगेश पुत्र हरदयाल पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी ।

पूछताछ-
पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मेरी पत्नी के साथ मृतक चन्द्रपाल उर्फ चंचल के अवैध सम्बन्ध हो गये थे, मृतक चंचल ने मेरी पत्नी के साथ कुछ आपत्ति जनक फोटो खीचकर वायरल कर दिये थे, जिससे मेरी रिश्तेदारो एवं सम्बन्धियों में बहुत ही बदनामी हो रही थी । मजबूर होकर दिनांक 29.06.26 को मैने अपने सहयोगी विनोद,महेश व भाई मुनेश के साथ मिलकर थाना पटवाई क्षेत्र के शाहबाद रोड पर मोगा ढाबा के सामने टायर पंचर बनवाने के दौरान चन्द्रपाल उर्फ चंचल उपरोक्त के सिर में गोली मार दी थी ।

बरामदगी
1. एक अदद नाजायज तमन्चा 315 बोर तथा 02 जिन्दा कारतूस तथा नाल मे फंसा हुआ एक खोखा कारतूस
2. एक अदद मोटर साइकिल

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
योगेश पुत्र हरदयाल निवासी ग्राम नवाबनगर थाना पटवाई जनपद रामपुर ।

आपराधिक इतिहास
1.मु0अ0स0.-157/26.. धारा..103(1)/3(5) बीएनएस
2.मु0अ0स0- 158/26 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
प्र0नि0 धनन्जय सिहं
उ0नि0 अनुज कुमार
उ0नि0 राहुल कुमार
हे0का0 357 मनोज कुमार
हे0का0 448 अनिल कुमार
का0 917 सुनिल कुमार
का0 1796 नीरज कुमार
का0 458 अंकुर कुमार

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.