वादी के पुत्र के यूट्यूब चैनल का धोखाधडी से लिया गया एक्सेस और यूट्यूब चैनल से प्राप्त 9,79,858/-रू0 की धनराशि थाना साइबर क्राइम ने वापस दिलवायी

  • रिपोर्ट: शाहबाज़ खान

रामपुर: पुलिस उपमहानिरीक्षक साइबर क्राईम उत्तर प्रदेश द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण व साइबर अपराध के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत साइबर अपराध व अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के क्रम में सोमेन्द्र मीना पुलिस अधीक्षक, रामपुर अनुराग सिंह अपर पुलिस अधीक्षक,रामपुर(नोडल ऑफिसर साईबर अपराध) के कुशल नेतृत्व में उक्त प्रकरण में थाना साइबर क्राइम द्वारा तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए त्वरित कार्यवाही कर आवेदक के बेटे के यूट्यूब चैनल का एक्सेस और यूट्यूब चैनल से प्राप्त धनराशि 9,79,858/-रू0 वापस दिलवायी गयी। बरामदगी एवं सराहनीय कार्य के लिए आवेदक द्वारा आभार प्रकट किया गया । निश्चित ही थाना साइबर क्राइम की इस कार्यवाही से जनता के मन में रामपुर पुलिस के प्रति विश्वास सदृढ हुआ है ।

आवेदक को यह भी बताया गया है कि प्रलोभन में आकर किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर, आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें एवं किसी के कहने पर अपने मोबाइल फोन में कोई संदिग्ध (Suspicious) ऐप डाउनलोड न करें। साइबर फ्राड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल आनलाईन बेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराये ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.