गाजीपुर: अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

गाजीपुर जनपद गाजीपुर के थाना नोनहरा पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को अवैध असलहा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कठवा मोड़ पुल के नीचे, ग्राम फतेहपुर अटवा क्षेत्र से रामकरन सिंह उर्फ करन सिंह (24 वर्ष), निवासी ग्राम दोथ, पोस्ट सोनाडीह, थाना उभांव, जनपद बलिया को एक देशी तमंचा (.315 बोर) तथा एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) के साथ गिरफ्तार किया।बरामदगी के आधार पर थाना नोनहरा में मु.अ.सं. 224/2026 के तहत धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस के अनुसार, अभियुक्त के विरुद्ध पहले से भी बलिया जनपद के थाना उभांव में दुष्कर्म, मारपीट, धमकी तथा पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी एवं उनकी टीम द्वारा की गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.