सिरसा में 5040 नशीली गोलियां-कैप्सूल बरामद: घर से बेच रहा था युवक काबू  

सिरसा 30 जून ( एम पी भार्गव ) सिरसा पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर के बी ब्लॉक क्षेत्र से 5040 नशीली गोलियां और कैप्सूल बरामद किए हैं । ड्रग कंट्रोलर विभाग पुलिस की नारकोटिक्स सेल की संयुक्त कार्रवाई में एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर के हवाले कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी क्रम में ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार और एंटी नारकोटिक्स सेल की संयुक्त टीम ने बी ब्लॉक स्थित एक मकान पर छापेमारी की। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि टीम गश्त और जांच के दौरान डी ब्लॉक क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बी ब्लॉक निवासी जब्बार पुत्र अब्दुल गफार अपने घर से नशीली प्रतिबंधित दवाइयों बेचने का धंधा करता है । सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल दबिश दी। छापेमारी के दौरान आरोपी को 5040 नशीली गोलियां और कैप्सूल के साथ मौके से काबू कर लिया। बरामद दवाइयों को कब्जे में लेकर आरोपी को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी मेडिकल स्टोर संचालक या अन्य व्यक्ति की प्रतिबंधित दवाइयों के अवैध कारोबार में संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ भी नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.